महिला मोर्चा ने बांटे मास्क
सुजानगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन पर स्थानीय रेलवे माल गोदाम के पीछे स्थित मोहल्ले में मास्क वितरण किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संयोजक राधा प्रजापत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा संयोजक गौरव इंदोरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया, जिला मंत्री सुमन सामरिया, चन्द्रप्रभा सोनी, सरोज अग्रवाल, लीला शर्मा, पवन माहेश्वरी ने करीब तीन सौ लोगों को मास्क वितरीत किये और सोशल डिस्टेंस की पालना का संदेश दिया।