कैलाश केसरी हॉस्पिटल ( डॉ. कमलचंद सैनी MBBS, MD (Medicine) कंसलटेंट फिजिशियन )( नये अस्पताल का नया भवन )अत्याधुनिक सुविधाओं के साथजिले के सबसे बड़े आईसीयू के साथ व इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे लगातारओपीडी समय प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ( नेतराम मघराज कॉलेज के सामने, झुंझुनूं CALL: 9462058888 / 9462078888 )

Manoj medical & optical )हमारे यहां सभी प्रकार की आंखों की दवाईयां व नजर व धूप के चश्मे उचित दर पर मिलते हैं ।( आई केयर सेंटर )कंप्यूटर द्वारा निशुल्क जांच कर चश्मे बनाए जाते हैं। सभी बड़ी ब्रांड कंपनी के चश्मे के फ्रेम. ग्लास. लेंस व गोगल्स मिलते है।यहां आँखो के डॉक्टर की सुविधा उपलब्धसमय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मनोज कुमार कायां 9694185927 बुद्धि प्रकाश कायां 9314419404श्रद्धा एन्क्लेव के सामने, रानी सती रोड, झुंझुनूं (राज.) 333001

  Jjn goodnews youtube चैनल को subscribe करे Bell (घंटी) 🔔का बटन दबाकर All पर कर दें जिससे सबसे पहले खबर पहुंचे आप तक*झुंझुनूं की किसी भी तरह की छोटी-बड़ी खबर Jjn goodnews डिजीटल में चलवाने या विज्ञापन के लिए  सम्पर्क करे- 8949053753

Aug 16, 2021

भाजपा की जन आशिर्वाद यात्रा कल खांदवा पहुंचेगीकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव व अर्जुन राम मेघवाल आएंगे


 प्रदेश महामंत्री शर्मा ने ली कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं आएंगे भूपेंद्र सिंह यादव
झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत श्रम एवं पर्यावरण केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र सिंह यादव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल जिले के खांदवा गांव में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र सिंह यादव मंत्री बनने के बाद पहली बार राजस्थान के झुंझुनू जिले मैं आ रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व समीक्षा बैठक हेतु प्रवास पर जिले के बुहाना ग्राम में आए भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सभा व यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक, जाति व धर्म को संजो कर एक गुलदस्ता बनाया है, सभी को एक माला में पिरोया है । मंत्रिमंडल में जिन पिछड़े, दलितों को कभी स्थान नहीं मिलता था ,उन्हें उपयुक्त सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत देश की एक अमित छाप छोड़ी है , यह एक ऐतिहासिक व अद्भुत समय है जब देश में कई परिवर्तन हो रहे हैं , देश सुदृढ़ हो रहा है।ब कश्मीर में धारा 370 के हटने व राम मंदिर के निर्माण जैसे ऐतिहासिक क्षण आज हमें देखने को मिल रही हैं । शर्मा ने हरियाणा प्रदेश की सीमा से सभा स्थल तक के रास्ते व सभा स्थल की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां शॉपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के संचालन, कार्यपद्धती, संस्कार, अनुशासन व स्वच्छता के बारे में दिशा निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के संचालन व स्वागत व्यवस्था के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी  सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही व्यवस्था को बनाने वाले होते हैं।  सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यक्रम की जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाए। जिला उपाध्यक्ष  ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया।  इस मौके पर बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तवर, पूर्व प्रधान नीता यादव, सूरजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, सूरजगढ़ प्रधान बलवंत सिंह , जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, राजेंद्र भांभू , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह गुर्जर, सत्यवीर सिंह गुर्जर, सेवाराम गुप्ता , विकास पुरोहित,  राजेंद्र शर्मा, सुभाष यादव , रामानंद यादव, भरत बोहरा , कुहाडवास मंडल अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, पचेरी मंडल अध्यक्ष सत्यवीर दौराता , सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, खांदवा सरपंच ओम प्रकाश यादव, जिला परिषद सदस्य सोनू सोहली, ओम सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
इसके पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।