महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान
राज्य स्तरीय समारोह से लाईव जुडी महिलाएं
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चैक वितरण किये गये
सीकर 26 अगस्त। महिला समानता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जी का जाव में महिला समानता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति जीवण खां ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, जिसका लाभ समूह के हर परिवार को मिल सके। उन्होंने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजनाओं की हर घर की महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए तथा अधिक से अधिक महिलाएं चिरंजीवी योजना से जुड़ कर इसका लाभ उठाये एवं दुर्घटना होने पर 5 लाख रूपये की सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।
उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं ने खेलों में भाग लेकर पदक जीते हैं और उसके साथ-साथ घर, परिवार, बच्चों का पालन पोषण करते हुए अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित की है।
कार्यक्रम में बीस सूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष सुनिता गठाला ने कहा कि महिलाएं शिक्षित, सक्षम, सशक्त बनकर सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही है। जिले की महिलाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में देश की सशक्त महिला राष्ट्रपति द्रोपती मुर्म बनी है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। देश व राज्य की महिलाएं पढ़-लिखकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही है। महिलाओं ने खेलों में भी आगे बढ़कर इस क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया हैं। राज्य सरकार की उडान योजना महिलाओं के लिए समर्पित है। उन्होंने आव्हान किया कि उडान योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं लडकिया लाभान्वित हो सके।
इस मौके पर राजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से तीन महिलाओं प्रियंका सोनी पत्नी ललित सोनी को 16 लाख 82 हजार 500 सौं रूपये, सम्पत कंवर पत्नी अमर सिंह को 4 लाख 27 हजार 500 रूपये, जेती देवी पत्नी भागीरथ मल को 4 लाख 70 हजार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उप सभापति अशोक चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय चुन्नीलाल भास्कर, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सैना, अर्चना मौर्य जिला परियोजना प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद, एलडीएम ताराचंद परिहार, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबधंक डी.के शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं राजीविका, आंगनबाड़ी कर्यकर्ता, साथिन महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
राज्य स्तरीय समारोह से लाईव जुडी महिलाएंं
इससे पहले राज्य स्तर पर महिला समानता दिवस पर आयोजित समारोह से जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाएं लाईव जुडी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक हजार करोड़ रूपये का महिला निधि कोष महिला सशक्तिकरण को समर्पित करने की घोषणा की।
****
शिविर में 65 खाद्य लाइसंेस जारी
रींगस में खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित
सीकर, 26 अगस्त। चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को रींगस कस्बे में खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशानुसार जिले में शिविर लगाकर खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लाइसंेस बनाए जा रहे है। इसके तहत शुक्रवार को रींगस कस्बे के मनोज ट्रेडिंग कंपनी परिसर में खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन पत्रों की जांच की गई और मौके पर ही लाइसेंस जारी किए गए। शिविर में श्याम सुंदर, प्रहलाद का मनोज, नरेश पहलादका, लक्ष्मीनारायण कुमावत, राजेश बधालका, नरेश सिंधी काबरा आदि व्यापारियों ने सहयोग किया। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा व मदन बाजिया और उनकी टीम द्वारा लाइसेंस जारी किए गए।
***
प्रदर्शनी में आमजन को दी चिकित्सा विभाग की योजना की जानकारी
सीकर, 26 अगस्त। चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को महिला समानता दिवस पर प्रधानजी के जाव में आमजन को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार लगाई गई प्रदर्शनी में आमजन को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिह ने बताया कि विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, डेंगू रोधी अभियान, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य, अनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान सहित अन्य जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रदर्शनी का अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, नगर परिषद के सभापति जीवणा खां आदि अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
***
796 टीमों ने किया 19 हजार 945 घरों का सर्वे
डेंगू रोधी अभियान
सीकर, 26 अगस्त। चिकित्सा विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए मुस्तेदी के साथ कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन को मौसमी बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के लिए घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत एंटीलार्वा, सर्वे, सैम्पलिंग और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि अभियान 02 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत सर्वे करने वाली टीम घरों से बुखार के रोगियों की ब्लड स्लाइड ले रही है व दवाओं का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों पर लार्वा डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नालियों में क्रूड ऑयल डाला जा रहा है। नगर परिषद नगर पालिका क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से फॉगिंग भी की जाएगी। अभियान के तहत शुक्रवार को 796 टीमो ने 19 हजार 945 घरों का सर्वे किया और 522 ब्लड स्लाइड ली। वहीं 1645 जगहों पर टेमीफोज औऱ 946 जगहों पर एमएलओ डाला।
ये डेंगू के लक्षणहो सकते हैं घबराएं नहीं तुरन्त डॉक्टर को दिखाए
डिप्टी सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने बताया कि डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, भूख कम लगती है, सिरदर्द, कमरदर्द, चमड़ी पर लाल धब्बे होना और आंखों में तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ ही उसे लगातार तेज बुखार रहता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द, बेचौनी, उल्टी, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन लक्षणों को पहचानकर व्यक्ति बिना देरी के चिकित्सक से मिले और इसका उपचार करवाए। इस दौरान अधिक से अधिक तरल पेय पदार्थ लेने चाहिए और आराम करना जरूरी है। बुखार होने पर केवल पेरासिटामोल दवा लें और तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
&-&&
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उत्साह परवान पर
ग्राम पंचायतों में जागरूकता के लिए हो रहा है रैलियों का आयोजन
सीकर 26 अगस्त। देश भर में पहली बार ग्रामीणों के लिए होने वाले खेलों के महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल’ को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह अब चरम पर है। एक ओर जहां गांव-गांव में सभी छह खेलों का पूर्वाभ्यास जारी है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खेलों के लिए टीमों का गठन, खेल मैदानों का चिन्हीकरण, रेफरी और स्कोर की नियुक्ति आदि कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं इन खेलों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी इनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 6 खेलों के लिए ब्लॉकवार अजीतगढ़ 1062, दांतारामगढ़ 457, धोद 815, फतेहपुर 819, खण्डेला 986, नेछवा 393, लक्ष्मणगढ़ 492,नीमकाथाना 709, पलसाना 468, पाटन 469, पिपराली 567, श्रीमाधोपुर 1024 कुल 8 हजार 261 टीमों का गठन किया गया है।
****
ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल 28 से 30 अगस्त तक खाटूश्यामजी दौरे पर रहेंगे
सीकर 26 अगस्त। ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल 28 अगस्त से 30 अगस्त तक खाटूश्यामजी दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल 28 अगस्त को सायं 4 बजे सालासर से प्रस्थान कर सायं 6 बजे खाटूश्यामजी में होटल आनंदा पहुंचेंगे व सायं 6.15 बजे खाटूश्यामजी मंदिर में पूजा दर्शन करेंगे व रात्रि विश्राम खाटूश्यामजी में 28 व 29 अगस्त को करेंगे। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे खाटूश्यामजी होटल आनंदा से वृंदावन के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
&&&
नल से जल की सुनिश्चितता के लिए केन्द्र सरकार की टीम ने किया निरीक्षण
सीकर 26 अगस्त। जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की ग्राम स्तर पर क्रियान्विति की प्रगति की जांच के लिए केन्द्र सरकार की ओर से नियुक्त सेक्टर एक्सपर्ट टीम ने ग्राम कासरडा, गोविन्दपुरा, दायरा, हर्ष, दुगोली तथा टांटनवा में दो दिवसीय भ्रमण कर सरपंच एवं ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्राम स्तर वास्तविकता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्य योजना, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा किये गये कार्यों, जल गुणवत्ता की जांच तथा पेयजल सप्लाई के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया । जिला स्तर पर अरूण श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जन स्वा0 अभि0 विभाग जयपुर क्षेत्र प्रथम जयपुर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की । क्षेत्र में भ्रमण के दौरान टीम के एक्सपर्ट देवेन्द्र सिंह बाजवा, एस.पी.सेठी के साथ चुन्नी लाल अधीक्षण अभियन्ता, रमेश कुमार राठी अधिशाषी अभियन्ता खण्ड सीकर, माया लाल सैनी अधिशाषी अभियन्ता खण्ड नीमकाथाना, गोपाल शर्मा वरिष्ठ रसायनिज्ञ, सागर मल ओला सहायक अभियन्ता, कमलकान्त जिनोलिया सहायक अभियन्ता, कविता बौचल्या सहायक अभियन्ता, गिरीराज सिंह सहायक अभियन्ता, संजय खिचड एचआरडी सलाहकार, संदीप टेलर प्रोजेक्ट मैनेजर, दिपेन्द्र सिंह शेखावत आईईसी सलाहकार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें ।
****
महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान
शिविर में 65 खाद्य लाइसंेस जारी
रींगस में खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित
प्रदर्शनी में आमजन को दी चिकित्सा विभाग की योजना की जानकारी



