Jjn good news

 कैलाश केसरी हॉस्पिटल ( डॉ. कमलचंद सैनी MBBS, MD (Medicine) कंसलटेंट फिजिशियन )( नये अस्पताल का नया भवन )अत्याधुनिक सुविधाओं के साथजिले के सबसे बड़े आईसीयू के साथ व इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे लगातारओपीडी समय प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ( नेतराम मघराज कॉलेज के सामने, झुंझुनूं CALL: 9462058888 / 9462078888 )

Manoj medical & optical )हमारे यहां सभी प्रकार की आंखों की दवाईयां व नजर व धूप के चश्मे उचित दर पर मिलते हैं ।( आई केयर सेंटर )कंप्यूटर द्वारा निशुल्क जांच कर चश्मे बनाए जाते हैं। सभी बड़ी ब्रांड कंपनी के चश्मे के फ्रेम. ग्लास. लेंस व गोगल्स मिलते है।यहां आँखो के डॉक्टर की सुविधा उपलब्धसमय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मनोज कुमार कायां 9694185927 बुद्धि प्रकाश कायां 9314419404श्रद्धा एन्क्लेव के सामने, रानी सती रोड, झुंझुनूं (राज.) 333001

  Jjn goodnews youtube चैनल को subscribe करे Bell (घंटी) 🔔का बटन दबाकर All पर कर दें जिससे सबसे पहले खबर पहुंचे आप तक*झुंझुनूं की किसी भी तरह की छोटी-बड़ी खबर Jjn goodnews डिजीटल में चलवाने या विज्ञापन के लिए  सम्पर्क करे- 8949053753

Jul 8, 2026

क्लीन उदयपुर,ग्रीन उदयपुर ! निगम की कार्यशाला चमकेगा शहर : सुधरेगी सड़के, कचरा पोइंट होंगे साफ, बगीचे एवं फाउन्टेन थिरकेंगे - के.के.गुप्ता

 






डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पॉइंट, नालों की सफाई, उद्यान, फाउंटेन और सड़कों की मरम्मत के लिए तय की समय-सीमा

उदयपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत राजस्थान सरकार के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता ने बुधवार को नगर निगम उदयपुर में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कमर्शियल क्षेत्रों की सफाई, कचरा पॉइंटों का प्रबंधन, नालों की सफाई, उद्यानों का रखरखाव, फाउंटेन संचालन तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में श्री गुप्ता ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में कार्यरत दोनों एजेंसियां प्रत्येक 500 घरों पर एक कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक संचालित करें। प्रत्येक घर से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित किया जाए। उन्होंने यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करने वाले घरों के विरुद्ध नगर निगम को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि ठेकेदारों पर अनावश्यक आर्थिक भार न पड़े। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि ठेकेदारों का भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख तक नियमित रूप से किया जाए।
कमर्शियल क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शहर में लगभग 3,200 व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। आगामी 10 तारीख से सभी दुकानों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित कचरा संग्रहण प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे पूरे कमर्शियल क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी।
कचरा पॉइंटों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निर्णय लिया गया कि सभी 111 कचरा पॉइंटों से दोपहर 12 बजे तक कचरा पूरी तरह हटाकर सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा शाम को पुनः सफाई कराई जाएगी। कार्य की निगरानी के लिए कचरा पॉइंट का अलग समूह बनाया जाएगा, जिसमें जियो-टैग फोटो नियमित रूप से अपलोड की जाएंगी। इन्हीं फोटो को संबंधित एजेंसी के भुगतान का आधार बनाया जाएगा इस ग्रुप से केके गुप्ता स्वयं भी जुड़ेंगे |
नालों की सफाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि शहर के 373 नालों में से 18 नालों की सफाई शेष है। इस पर अधिशासी अभियंता अखिल गोयल ने कहा कि जिन नालों पर अवैध अथवा अनावश्यक कवर लगे हुए हैं, उनकी जानकारी मिलने पर उन्हें हटाकर सफाई कार्य कराया जाएगा। इसकी सूची स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में नगर निगम के सभी उद्यानों एवं बगीचों की सफाई और रखरखाव की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी उद्यानों की सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। गुलाब बाग में चल रहे सफाई कार्य, गमलों की व्यवस्था, मरम्मत, नव विकसित उद्यानों का विकास तथा 500 फलदार पौधों के रोपण कार्य में भी तेजी लाई जाएगी।
अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार ने बताया कि शहर के सभी फाउंटेन अगले सात दिनों में चालू कर दिए जाएंगे, जबकि सुखाड़िया सर्किल स्थित फाउंटेन आगामी 15 दिनों में पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सीवरेज लाइन बिछाने के बाद अधूरी छोड़ी गई सड़क मरम्मत पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। एलिवेटेड ब्रिज के नीचे स्थित सड़क की मरम्मत लंबे समय से ठेकेदार द्वारा नहीं किए जाने पर नगर निगम उक्त कार्य 'रिस्क एंड कॉस्ट' के आधार पर कराएगा, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके तथा कल से ही सभी सड़कों पर खड्डों को WBM से भरने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा जिसकी मोनिटरिंग वार्ड प्रभारी एवं वार्ड निरीक्षक करेंगे | 
बैठक में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में आगामी सात दिनों के भीतर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और कार्य शीघ्र शुरू होगा।
निजी खाली भूखंडों में फैल रही गंदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे भूखंडों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित भूखंड मालिक की होगी। वार्ड प्रभारियों एवं वार्ड निरीक्षकों ने बताया कि अनेक भूखंड मालिक सफाई नहीं कराते, जिससे शहर में गंदगी फैल रही है। इस पर निर्देश दिए गए कि यदि भूखंड मालिक सफाई नहीं कराते हैं तो नगर निगम स्वयं सफाई कराकर नियमानुसार खर्च की दस गुना राशि संबंधित मालिक से वसूल करेगा।
बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों के दोनों ओर 12 फीट ऊंचाई के बड़े एवं छायादार पौधे लगाने, सभी सार्वजनिक मूत्रालयों की प्रतिदिन तीन बार जेट स्प्रे मशीन से सफाई कराने, वार्डों में बिखरी प्लास्टिक थैलियों के नियमित संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कर्मचारियों एवं ठेकेदारों ने नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए टिपर वाहनों एवं जेट मशीनों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। इस पर श्री गुप्ता ने सभी खराब मशीनों एवं वाहनों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा जो उपकरण मरम्मत योग्य नहीं हैं, उनका नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम के उद्यानों के रखरखाव की समीक्षा के दौरान जिन व्यक्तियों एवं फर्मों ने उद्यान गोद ले रखे हैं, उनके द्वारा समुचित रखरखाव, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण नहीं किए जाने पर संबंधित आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए गए। गुलाब बाग स्थित प्रसिद्ध गुलाब बाड़ी का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जहां कभी 64 प्रजातियों के गुलाब खिले रहते थे, वहां वर्तमान में उनका अभाव दिखाई दे रहा है। इस पर संबंधित एजेंसी को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी बताया गया कि श्री नरेश शर्मा मोबाइल नंबर 9950882810 एवं श्री राजेश अग्रवाल मोबाइल नंबर 9351352353 द्वारा शहर में स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें नियमित रूप से नगर निगम के समूह में साझा की जाती हैं, जिनका निगम के कर्मचारी त्वरित समाधान कर रहे हैं।
समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त नरेश सोनी, अधीक्षण अभियंता बैरवा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार, अखिल कुमार,कपिल पालीवाल, राजेश अग्रवाल, सभी वार्ड प्रभारी, वार्ड निरीक्षक तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।