Jjn good news
Mar 22, 2025
स्वच्छता कार्यक्रम को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ देना चाहिए : के. के. गुप्ता
Feb 17, 2025
जिला बाल सरंक्षण इकाई एवं बाल नशा मुक्ति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
इस दौरान जिला औषधी नियंत्रक को निर्देशित किया कि जिले में स्कूलों एवं कोचिंग सेन्टरों के नजदीक संचालित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानान्तरित करें साथ ही सभी मेडिकल स्टॉर पर सीसी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समस्त विद्यालयों में चाईल्ड राइट क्लब एवं प्रहरी क्लब के साथ ही बैठक आयोजित की जा रही है एवं शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि ड्रॉप आडट हुये बच्चों की सूची बाल सरंक्षण इकाई को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में श्रम आयुक्त ने बताया कि जिले में बालश्रम रोकने के लिए सप्ताह में एक दिवस का अभियान चलाया जाकर बालश्रम को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। बालश्रम निषेध के नोटिस बोर्ड फैक्ट्रियों के बाहर लिखवाये जा रहे है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में केडल पॉइन्ट स्थापित करें।
इस दौरान बैठक में सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई डॉ. गार्गी शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक महरिया, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक, माध्यमिक) शिशराम कुलहरी, सरंक्षण अधिकारी बाल अधिकारिता विभाग अनीता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़, सदस्य बिहारीलाल बालान, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सोनम वर्मा, वरिष्ठ सहायक बाल अधिकारिता विभाग अजय कुमार ढाका, परामर्शदाता बाल अधिकारिता विभाग फूलचन्द गुर्जर,समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाईन राहुल दानोदिया, बाल अधिकारिता विभाग सीकर सहित संबंधित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें : जिला कलेक्टर
जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
सीकर 17 फरवरी। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर शर्मा ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के साथ ही जिले में लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय,सतर्कता समिति के बकाया सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाकर जवाब भिजवाये जाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए मामलों को 15 दिवस के भीतर निपटाने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में लापरवाही करने पर अधिशासी अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए बजट घोषणाओं के अभी तक शुरू नहीं हुए कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर पानी की कमियों वाले क्षेत्रों में पानी आपूर्ति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बिजली, पानी के अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही करने, राइजिंग राजस्थान के एमओयू का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरित राजस्थान के तहत आगामी दिनों में कार्ययोजना बनाकर सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,
एडीएम सिटी भावना शर्मा जिला परिषद के सीईओ राजपाल यादव, अतिरिक्त सीईओ शीशराम यादव, सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अरूण जोशी, पीएचईडी आर.के. राठी, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
रसीदपुरा स्कूल में भामाशाह शिक्षिका ने दिए एक लाख रुपए
सीकर, 17 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुरा में भामाशाह शिक्षिका नरोत्तम ने विद्यालय विकास के लिए एक लाख रुपए दिए।
प्रधानाचार्य राजेंद्र कृष्णियाँ ने बताया कि शिक्षिका नरोत्तम ने एक लाख रुपए जमा करवाए हैं जिससे मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के द्वारा विद्यालय में दो लाख पचास हजार रुपए के विकास कार्य हो सकेंगे। सोमवार को शिक्षिका व उनके पति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एडवोकेट भंवरसिंह ने राशि जमा करवाने की रशीद प्रधानाचार्य राजेंद्र कृष्णियाँ को भेंट की। जिस पर विद्यालय परिवार ने शिक्षक दंपत्ति का आभार व्यक्त करते प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय विकास के लिए उपलब्धि बताया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नौरंग सिंह, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी दिलीप कुमार, रोहिताश बुरड़क व अर्चना भास्कर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देगी 200 करोड़ रूपये की सब्सिडी
सीकर 17 फरवरी। प्रदेश मे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अन्तर्गत 200 करोड़ रूपये का ई-व्हीकल प्रमोशन फंड गठित किया गया है। राज्य सरकार की "इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022" के अन्तर्गत फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी युक्त इलैक्ट्रिक वाहनों के क्रेताओं को स्टेट जीएसटी राशि का पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान ई-व्हीकल प्रमोशन फंड में से दिये जाने का प्रावधान किया गया है। पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान राशि एक सितम्बर 2022 से क्रय किए गए एवं राज्य में पंजीकृत किये गये वाहनो पर देय होगा। वाहन का क्रय राजस्थान राज्य से ही किया जाना आवश्यक है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त जगदीश प्रसाद बैरवा ने बताया कि अनुदान के लिए सर्वप्रथम पॉलिसी के अन्तर्गत फेम 2 में पंजीकृत वाहन विनिर्माता को विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रशन करवाना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग द्वारा सत्यापन किये जाने के पश्चात् निर्माता द्वारा पुनः पोर्टल पर फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी (Advanced Batteries like Lithum&ions) युक्त वाहन का मॉडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता की सूचना दर्ज की जानी है। पोर्टल पर उपरोक्तानुसार कार्यवाही के पश्चात् विभाग द्वारा वाहन का माडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता इत्यादि का सत्यापन किया जाकर वाहन क्रेताओं को पुनर्भरण एवं अनुदान राशि के क्लेम के लिए आवेदन के लिए वाहन पोर्टल पर अनुमत किया जाएगा। वाहन स्वामी द्वारा अपने वाहन के पंजीयन क्रमाक एवं चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक पोर्टल पर दर्ज होंगे। फिर आवेदक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ओटीपी भेजा जाएगा। वाहन स्वामी अपने बैंक खाते का विवरण को बैंक के दस्तावेज़ जैसे पासबुक फ्रंट पेज,रद्द किए गए चेक के साथ अपलोड करेगा, फिर आवेदन सबमिट करेगा। अनुदान राशि का सीधे ही वाहन स्वामी के खाते में हस्तांतरण कर दिया जायेगा। प्रोत्साहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या प्रत्येक श्रेणी के लिए दी गई सीमा के अनुसार होगी। संबंधित वाहन विनिर्माता, वाहन डीलर्स व वाहन क्रेता अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए यथा शीघ्र पोर्टल आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें।
अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का कल होगा उद्घाटन
सीकर 17 फरवरी। अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का उद्घाटन 18 फरवरी 2025 मंगलवार को सायं 4 बजे होगा। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग सीकर राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का उद्घाटन 18 फरवरी 2025 मंगलवार को सायं 4 बजे अरबन हाट जयपुर रोड़ सीकर में होगा।
विशेष आकर्षण :— अमृता हाट मेले के दौरान आमजन एवं शहरवासियों के लिए ओपन थियेटर,कैफेटैरिया, फूड जॉन, लजीज व्यंजन, मनोरंजन के लिए झूले ,किड्स जॉन, सेल्फी जॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।
मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता :— मेहन्दी प्रतियोगिता 19 फरवरी,लोकनृत्य प्रतियोगिता 20 फरवरी, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता 21 फरवरी, म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिता 22 फरवरी, पारम्परिक वेशभुषा प्रतियोगिता 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी।
Jan 26, 2025
गणतंत्रा दिवस: जिला कलेक्टर ने स्वर्ण जयंती स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय समारोह
यह रहे उपस्थित:
समारोह में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष मनोज मील, जिला परिषद के सीईओ कैलाश चन्द, शुभकरण चौधरी, बनवारी लाल सैनी, विश्म्भर पूनियां, कमलकांत शर्मा भी मंचस्थ रहे।
इनका भी हुआ सम्मान:
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शीतला माता शयोबाई देवी कामधेनु गौशाला समिति चौराड़ी अगुनी को सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप प्रथम पुरस्कार वहीं श्री नवलगढ़ गौशाला को द्वितीय श्रेणी पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्रा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में सैनिक स्कूल दोरासर की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही वहीं हिंदुस्तान स्काउट की टुकड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डूण्डलोद बालिका स्कूल नवलगढ़ में प्रथम स्थान, डिफेंस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान वही प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभागों के द्वारा झांकियां निकाली गई जिनमें कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर की झांकी प्रथम स्थान पर रही
इनका हुआ सम्मान:
छात्रा-छात्रा एवं खिलाड़ी वर्ग में पीएम केन्द्रीय विद्यालय के छात्र अभय न्यौला पुत्र विप्लव न्यौला, वॉलीबाल अकादमी के नितेश पुत्र बाबुलाल एवं यशवंत पुत्रा हंसराज, झुंझुनूं निवासी कमला पत्नी अमरजीत, हमीरी कलां निवासी जश्न योगी पुत्रा सुभाष योगी, सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा, जाखोडा के लक्ष्मण सिंह, आसलवास की सुदेश पुत्री शेरसिंह, न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की मोनिका पुत्री बलबीर, डिफेन्स पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि पुत्री दलीप, झुंझुनूं एकेडमी के छात्रा लोकेश गुर्जर, लिटिल फलोर कॉन्वेट स्कूल के छात्रा जियान चौधरी का सम्मान किया गया। स्काउट एवं गाईड के क्षेत्रा में कार्य करने पर एडीसी स्काउट राजेन्द्र कुमार सिंह, खुशबू पुत्री मुंशीराम, होमगार्ड अजय वर्मा, बिसाउ के नासीर खान पुत्रा श्रीफतु खान का सम्मान किया गया।
अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग में नवलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी जयसिंह, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, खेतड़ी के विकास अधिकारी महादेव सिंह जाट, कृषि विभाग के उप निदेशक शीशराम जाखड़, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बिजेन्द्र राठौड़, वरि. आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास काला, सहायक कोषाधिकारी शिवशंकर, राजकीय बीडीके अस्पताल के कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह कपूरियां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालसर के वरिष्ठ अध्यापक विक्रम सिंह, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कारी की उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी धायल, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के ऑफिस असिस्टेंट आदील फारूकी, महिला अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ लेखाधिकारी गोविन्द्र सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहायक प्रोग्रामर वेद प्रकाश, पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी की व्याख्याता डॉ. अनिता कुमारी धींवा, डाईट व्याख्यता विधि, रिसोर्स पर्सन (एलआरसी) पटवारी जितेन्द्र सिंह, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के रिकॉर्ड लिफ्टर विमलेश कुमार,महात्मा गांधी रावि ओजटू के वरिष्ठ अध्यापक गजपाल सिंह, सेठ केदारनाथ मोदी रा.महाविद्यालय के शा. शिक्षक डॉ. कुलदीप ढाका, सेठ बीएल रूंगटा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर के वरिष्ठ अध्यापक रामावतार खटकड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन सैनी, पीएचसी भारू नर्सिग ऑफिसर बृजेन्द्र सिंह, पीएचसी टिटनवाड की नर्सिग ऑफिसर सुमन कुमारी, बुहाना तहसील के वरिष्ठ सहायक हीरा सिंह, आर.पी.आर.पी. संकेश कुमारी, राउमावि भोबिया के कनिष्ठ सहायक हितेश शिल्ला, कलेक्टेªट के कनिष्ठ सहायक कर्मवीर खीचड़, रा.बी.डी.के. अस्पताल के तकनीकी सहायक चन्द्र मोहन अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सहा. सांख्यिकी अधिकारी अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अति. प्रशासनिक अधिकारी जगरूप सिंह एवं कनिष्ठ सहायक इन्दू कुमारी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह, झुंझुनू तहसील कार्यालय के अति. प्रशासनिक राजेश कुमार एवं सूचना सहायक अविनाश जांगिड़, पशुधन विकास अधिकारी सतीश कुमार यादव, महात्मा गांधी रावि रिजानी के सहायक कर्मचारी बसंत लाल सैनी, नगर परिषद के फायरमैन रामकरण यादव, सहायक कर्मचारी नरेश कुमार मीणा, कलेक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी प्यारेलाल मीणा, सफाई कर्मचारी संतकुमार पुत्रा नन्दलाल का सम्मान किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन की एकेडमिक डायरेक्टर दीक्षा अहलावत, पर्यावरणप्रेमी लुमास निवासी संजय शर्मा, मीलों की ढाणी निवासी विजयपाल सिंह मील, अजीतगढ़ निवासी रामस्वरूप वर्मा, चिड़ावा निवासी पुष्पा शर्मा, ज्योति विद्यापीठ सीसै स्कूल के प्रबंधक चिंरजीलाल, भौड़की निवासी राजकुमार सैनी, धन्वंतरी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. मुकेश सिंह शेखावत, भूतपूर्व सैनिक शीशराम डांगी, श्याम टेक्सटाईल्स के विनोद कुमार सिंघानियां, झुंझुनूं निवासी रामगोपाल महमिया, अन्ना फाउडेशन के डॉ. कमल मीणा, सत्यम शिवम सुंदरम संस्था नूआं की अनिता कंवर, मास्टर सोलर चिड़ावा की प्रोपराईटर प्रेमलता शर्मा, सिरियासर कलां निवासी कृषक विजय सिंह लोयल, नयासर निवासी कृषक अल्ताफ बडगुजर, ट्यूरिष्ट गाईड राजेश जांगिड, लाम्बी अहीर निवासी नीरू यादव, धमोरा निवासी संजय जाखड, खेतडी बीसीएमओ डॉ. हरिश यादव, कलेक्ट्रेट के विवेक सारण, सुरेश कुमार सैनी, पवन कुमार सैनी, महावीर इंटरनेशनल संस्था, संदीप पारीक, सीताराम बुडाना का सम्मान किया गया।
इससे पहले जिला कलेक्टर रामावतार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शरद चौधरी , जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष मनोज मील तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने भी ध्वजारोहण किया।
Jan 14, 2025
पशु कल्याण समिति की ओर से पक्षी सहायता शिविर काआयोजन
Jan 11, 2025
स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण को धरातल पर उतारने से पहले सिंगल यूज प्लास्टिक को करना होगा बंद - के.के. गुप्ता
सिंगल यूज प्लास्टिक द्वारा निर्मित उपयोग में आने वाली वस्तुओ के निर्माताओ, विक्रेताओ पर करनी होगी कड़ी कार्यवाही - गुप्ता
उदयपुर- एसोशियशन ऑफ़ कमपोस्टबल प्रोडक्ट्स इन इण्डिया द्वारा उदयपुर में रम्या होटल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कोर्डिनेटर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक थैलिया एव अन्य उत्पाद स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल पर संकट बनकर खड़ा है जानवर जो इसे खा लेता है तो वह अन्त्योदय मौत के घाट उतर जाता है और जो व्यक्ति प्लास्टिक खाने वाले जानवर का दूध पी लेता है तो उसे कैंसर जैसी महामारी हो सकती है। जल के अन्दर जाने पर जल में रहने वाले जीव जंतु मर जाते है तथा प्लास्टिक कचरा यार्ड में जाने के बाद आग लगाने से पूरा वायुमंडल प्रदूषित कर देता है।
भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 को ही सिंगल यूज पर प्रतिबंध लगा दिया गया था परन्तु आज भी मार्केट में खुल्ला आ रहा है तथा खुल्ला बिक रहा है अगर उदयपुर की बात करू तो प्रतिदिन करीब करीब 3 से 4 टन सिंगल यूज प्लास्टिक सड़को पर एवं कचरा उठाने वाली गाड़ियों में आता है जो शहर की सुन्दरता के लिए नासूर ही नहीं जिसे उठाने एवं संग्रहण करने में एक बड़ी राशी सरकार द्वरा खर्च की जाती है तथा हमारा उदयपुर जो झीलों की नगरी के साथ पर्यटक नगरी के नाम से विश्व विख्यात है जो कही ना कही पर्यटक को भी प्रभावित करती है हमारी सुन्दर झीले भी इससे अछूती नहीं है।
यूरोप संघ, अमेरिका, कनाडा, यूरोप जैसे देशो में सिंगल युज प्लास्टिक पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लगाया है जिसमें हमारे देश के निर्माताओ द्वारा कम्पोस्टेबल उत्पाद निर्यात भी किये जा रहे है। आज इस बात की आवश्यकता है कि कम्पोस्टेबल उत्पादो का प्रचुर प्रचार - प्रसार करना होगा जो कि सोशल मीडिया एवं विद्यालय में पढने वाले छात्र छात्राओ के तथा मीडिया के माध्यम से आमजन तक आसानी से पहुचाया जा सकता है। यहाँ यह भी आवश्यक है जो कंपनिया कच्चा माल सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने के लिए दे रही है सरकार उनके रिकार्ड को चैक कर उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है तथा उनकी जिम्मेदारी भी निश्चित की जावे।
आज देश में 14 मिलियन टन करीब प्रतिवर्ष दाना उत्पाद हो सका है जबकि रिसाक्लिंग का प्रतिशत अनुमानित 30% ही है जो चिंता का विषय है। सिंगल यूज प्लास्टिक अनुमानित 100 वर्ष तक जिन्दा रहता है जो आमजन के जीवन में अभिशाप का कार्य कर रहा है। आज शहरो में सफाई व्यवस्था में एक बहुत बड़ी राशी प्लास्टिक को इकठ्ठा करने एवम डिस्पोजल में लग रही है तथा शहर गाँवो में गंदगी का मुख्य कारण सिंगल यूज प्लास्टिक है।
यहाँ सरकार को चाहिए कि जो प्रोडक्टस कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट है तथा जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक बंद हो सकता है उनके प्लांटो को जीएसटी फ्री एवं ऐसे प्लांटो को प्रतिस्पर्धा के युग में सब्सिडी देकर आमजन के जीवन को खुशहाल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया जा सकता है। दूसरी तरफ कम्पोस्टेबल उत्पादको को भी अपना प्रोडक्ट की शुद्धता के साथ साथ हर स्टेट में एक जिला गोद लेकर जिस तरह गुटके वाले अपने पाउच फ्री में देते थे आमजन को एक ब्रांडेड दुकान खोलकर सस्ती दर पर उपलब्ध करा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एव राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री के सच्चे एवं अच्छे संकल्प स्वच्छ राजस्थान व विकसित राजस्थान के सपने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए तथा अभी उदयपुर नगर निगम के कर्मठ कमिशनर श्री राम प्रकाश से अपने विजन को शेयर कर उदयपुर शहर के लिए कोई बड़ी प्लानिंग कर पुरे देश में सिंगल प्लास्टिक बंद करने का संदेश देने में उदयपुर की भूमिका सर्वश्रेष्ठ बनाये।
आज देश में 128 कंपनिया प्लास्टिक का सब्सुयड कमपोस्टबल प्रोडक्ट्स बना रही है जिसमे 63 कंपनियों के मालिको ने इसमें भाग लेकर अपने विचार आदान प्रदान किये है तथा बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए सेन्ट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 12 सामग्री को प्रतिबंधित किया है परन्तु आज भी वह कंपनिया निर्माण कर रही है।
एसीपीआई के अध्यक्ष श्री मयूर जैन तथा प्रमुख सदस्य उदयपुर व्यवसायी अशोक बोहरा ने भी अपना उद्बोधन दिया।
राम मंदिर बनने की खुशी में प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
Jan 6, 2025
13 शिक्षकों ने की स्काउट गाइड की सर्वोच्च योग्यता अर्जित
इनके झुंझुनू पहुंचने पर सी. ओ. स्काउट गाइड के नेतृत्व में शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत अभिनंदन किया।
Jan 2, 2025
डॉ. बी.एल नायक को आईएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवार्ड मिलने तथा डॉ. नायक के द्वारा चूरू जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गोरवान्वित करने पर चूरू में सर्व समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन।
चूरू/2 जनवरी 2025/ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की 99 वीं आल इंडिया कांन्फ्रेंस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय व अद्वितीय कार्य करने पर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन चूरू के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.एल. नायक को आईएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर एवं डॉ. नायक के द्वारा चूरू जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गोरवान्वित करने पर राजस्थान नायक समाज संयुक्त महासंघ चूरू जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में माल्यार्पण शाफा एवं शॉल व मिठाई के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा डॉ. नायक के उज्जवल भविष्य स्वस्थ जीवन एवं दीघार्यु की कामना की गई ।
डॉ. नायक का स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में राजस्थान नायक समाज संयुक्त महासंघ चूरू जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक, मेघवाल समाज के पूर्व महासचिव श्रवण बसेर, किशनाराम बाबल, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, कैलाश सैनी, राहुल बसेर, जगदीश गुडेसर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने उदावास और पातुसरी में सुनी जनसमस्याएं,
अधिकारियों को दिए निर्देश
झुंझुनूं, 2 जनवरी। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने गुरुवार को उदावास और पातुसरी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जलापूर्ति, सड़क मरम्मत और गांव की साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतें मुख्य रूप से उठाई गईं। कलेक्टर रामावतार मीणा ने अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
जिला कलेक्टर मीणा ने नरेगा, पीएम आवास योजना और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पंचायत स्तर के कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर झुंझुनूं एसडीएम हवाई सिंह यादव, उदावास की सरपंच सुमन देवी, पातुसरी की सरपंच सूप्यार देवी, और अन्य पंचायत स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ढूकिया हॉस्पिटल में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ नितिन चौधरी
यूरोलॉजीस्ट डॉ सजाद सुल्तान लोन का किया अभिनंदन
ढूकिया हॉस्पिटल में डॉ नितिन चौधरी,न्यूरो विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट (डॉक्ट्रेट नेशनल बोर्ड), पूर्व चिकित्सक AIIMS जोधपुर एव यूरोलॉजिस्ट डॉ सजाद सुल्तान लोन (गुर्दा एव मूत्र रोग विशेषज्ञ),पूर्व चिकित्सिक गेटवेल हॉस्पिटल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया की हॉस्पिटल में नियमित न्यूरो व यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी सेवाए ECHS,RGHS,चिरंजीवी (MAA योजना) में ईलाज उपलब्ध है । उन्होंने बताया की मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए अत्याधुनिक न्यूरो एण्ड ट्रोमा ICU, लेजर मशीन द्वारा पथरी का ऑपरेशन,Modular OT में घुटने एव कुल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण, बेहतरीन क्रिटिकल यूनिट, spirometery द्वारा अस्थमा जाँच की सुविधा, सभी विभागों की OPD व INDOOR सेवाये नियमित उपलब्ध है जो मिलकर ढूकिया हॉस्पिटल को सुपर मल्टी स्पेशलिटी सेंटर बनाती है, जहाँ मरीज को एक ही कैम्पस में सभी सुविधाये मिलती है । ढूकिया हॉस्पिटल में नियमित PSA CAMP,BMD CAMP आदि भी नि:शुल्क आयोजित किये जाते है । ढूकिया हॉस्पिटल में नियमित रूप से जनरल फिजिशियन,जनरल एव लैप्रोस्कोपी सर्जन,ऑर्थोपेडिक सर्जन,फ़िजियोथेरेपिस्ट एव महिला चिकित्सक उपलब्ध है ।
Dec 29, 2024
मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने सालासर बालाजी मंदिर में लगाई धोक
हनुमानजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की
चूरू, 29 दिसंबर। मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह व उनकी धर्मपत्नी भारती सिंह ने रविवार को जिले के सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई और हनुमानजी के दर्शन व पूजा - अर्चना कर देश- प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की।
सालासर पहुंचने पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर भंवरलाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी, कमल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, मनीष पुजारी, नागरमल पुजारी, दिलीप शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई तथा राज्यपाल वीके सिंह का बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल व सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, एपीआरओ मनीष कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मल महर्षि, एसीडी से पंकज, एसएचओ अमर सिंह, नायब तहसीलदार अमरसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
साइकिल लेकर शहीदों को नमन करने निकले विकास गुर्जर का स्वागत किया
झुंझुनूं : बासड़ी गुढ़ा निवासी विकास गुर्जर ने शहीदों के सम्मान में एक शानदार यात्रा शुरू की है। विकास गुर्जर ने अपनी साइकिल से चलकर झुंझुनूं जिले के हर शहीद की प्रतिमा को नमन करने का लक्ष्य बनाया है। विकास ने अपनी यात्रा दूड़िया में शहीद सुरेश कुमार बांगड़वा की प्रतिमा को नमन कर शुरू की थी। पोसाणा,रघुनाथपुरा, बसावा, झाझड़,नवलगढ़,नवलडी,चेलासी, डुमरा, जेजूसर, देवगांव,नुआ,ढ़ीगाल में शहीदों को नमन कर विकास झुंझुनूं के शहीद स्मारक में पहुंचे। शहीद स्मारक एवं शहीद पीरूसिंह,शहीद जेपी जानू की प्रतिमाओं को नमन किया। झुंझुनू पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश सेवदा एवं सीताराम बास बुडाना के नेतृत्व में विकास गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विकास ने बताया कि मेरा उद्देश्य है कि जिले में जितने भी शहीद हुए हैं उनकी प्रतिमाओं को नमन कर सोशल मीडिया पर शहीदों के जीवन परिचय से आम जन को अवगत करवाना। विकास ने इससे पहले भी यूपी,हरियाणा,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,राजस्थान का चार माह तक साइकिल से भ्रमण किया था।इस दौरान लोकेश सेवदा,आशीष गुर्जर,लोकेश कुमार,आशीष महला,सचिन दायमा, बागवान मूलचंद सैनी ने माल्यार्पण कर विकास गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कोलीड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलना चाहिए - महरिया
कोलीड़ा : कोलीड़ा खेल विकास समिति के तत्वावधान में कोलीड़ा खेल स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई। अतिथियों ने शहीद केशरदेव मील, भागीरथ मल मीणा, फूलचंद मील व दिवंगत खिलाड़ी महेश मील के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक मांगीलाल रेप्सवाल का उनकी सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व राजस्थान बेसबॉल अध्यक्ष नंदकिशोर महरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना व टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ ही टीम के खिलाड़ियों के समन्वय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिस टीम के खिलाड़ी एकजुता के साथ खेलते हैं, सफलता उन्हें ही मिलती है। उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा इस क्षेत्र में फुटबॉल का काफी क्रेज है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के निर्देशन में नियमित अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कब्बड़ी संघ अध्यक्ष जगदीश फौजी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी,कानाराम जाट व सरपंच शिवपाल सिंह मील ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिवपाल सिंह मील, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बीएल मील, सचिव सुरेंद्र मील, कोलीड़ा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सांवर मल मील, अर्जुन लाल मील, जोधराज रेप्सवाल, श्यामलाल मील, दीनदयाल मील, सांवरमल शर्मा, पूर्णमल जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, नूनाराम रेप्सवाल, महेश जाखड़, हरदयाल मील, बनवारी लाल मील, दुर्गादत मील, उमाराम मील, नेमीचंद मील, राष्ट्रीय खिलाड़ी ललिता, पूजा कंवर, तनीशा मील व प्रियंका चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग व खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन सुरेश जाखड़ ने किया।
*कोलीड़ा, थोरासी, पनलावा व बिड़ोदी ने जीते मैच*
प्रतियोगिता के पहले दिन का पहला मैच केएफसी कोलीड़ा व पालड़ी के मध्य खेला गया। मैच के 12 वें मिनट में पालड़ी के गोल क्षेत्र में हुई गफलत में पालड़ी के खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल कर दिया जिससे कोलीड़ा को बढ़त मिली। मैच के 54 वें मिनट में कोलीड़ा के राहुल पायल ने गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। मैच के 66 वें मिनट में पालड़ी के कपिल ने गोल कर अपनी टीम को वापसी करवाई। मैच के 70 वें मिनट में कोलीड़ा के मनोज मील ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया जो मैच समाप्ति तक कायम रहा। जिससे कोलीड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच में थोरासी व जेरठी के बीच खेला गया। जिसमें थोरासी की तरफ से 34 वें व 50 वें मिनट में योगेश ने लगातार दो गोल किए। जेरठी की तरफ से 67 वें मिनट में छोटेलाल ने एकमात्र गोल किया। यह मैच थोरासी ने 2-1 से जीता। तीसरा मैच डूडवा व पनलावा के बीच खेला गया। मैच के 34 वें मिनट में पनलावा ने कृष्ण कुमार ने एकमात्र गोल से जीत दर्ज की। चौथा मैच बिड़ोदी व तारपुरा के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। टाई ब्रेकर में बिड़ोदी ने 3-2 के स्कोर से जीत दर्ज की। मैचों में अभिषेक काजला, मुनेश मील, असलम मुगल, इरशाद, फरहान, अजय व पंकज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
*कल यह होंगे मैच:*
दूसरे दिन सोमवार को पहला मैच सुबह 9.00 बजे यालसर व बीदसर, दूसरा मैच 11.00 बजे खीरवा व बीदासर, तीसरा मैच दोपहर 1.00 बजे पुनिया का बास व पलथाना तथा चौथा मैच सांय 3.00 बजे केकेवीएस कोलीड़ा व गोठड़ा भुकरान के बीच खेला जाएगा।
*बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने पर भड़के सांसद राजकुमार रोत, बोले- जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय*
अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 जिलों को खत्म कर दिया गया है. शनिवार को भजनलाल कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. 9 जिलों के साथ तीन संभाग को भी भजनलाल सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या घटकर 41 हो गई है. वहीं, तीन संभाग खत्म होने के बाद अब राज्य में सात संभाग बचे हैं. बीजेपी सरकार ने जिन तीन संभाग को खत्म किया गया है, उनमें बांसवाड़ा संभाग का भी नाम शामिल है।
फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा
भजनलाल सरकार द्वारा बांसवाड़ा संभाग को निरस्त करने पर सांसद राजकुमार रोत भड़क गए. बांसवाड़ा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर की जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है. उन्होंने भजनलाल सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
Dec 28, 2024
सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन**सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान - जिला कलक्टर रामावतार मीणा*
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए और दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) एप्लीकेशन पर दुर्घटनाओं की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन की सख्ती और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्यों पर चर्चा की गई। सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चला कर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में सड़़कों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने, जेबरा क्रोसिंग, साईनेंज सहित अन्य आवश्यक सुविधायें विकसित करने के निर्देश दिए । जिले में चिन्हित 18 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर इस अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।
*"शुद्ध खाद्य पदार्थ आम ग्राहक का अधिकार" - न्यायालय*
*अमानक पाए गए खाद्य पदार्थ मामले में बिसाऊ झुंझुनूं स्थित निर्माता, होलसेलर और रिटेलर तीनों पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना*
श्रीगंगानगर/झुंझुनूं। "शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त करना आम ग्राहक का अधिकार है। यह जीवन के मूल-भूत अधिकार में अंतर्निहित है। आम जन मानस इस विश्वास के साथ खाद्य पदार्थ खरीदता है कि इसे उस कीमत का शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलेगा जिसकी उसने कीमत चुकाई है। लेकिन अशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचान करने से ग्राहक का विश्वास टूटता है, जो अधिनियम का उल्लंघन है और ऐसा करने वालों को सजा दी जाती है"। यह निर्णय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के एक मामले में माननीय न्यायालय ने सुनाया और खाद्य पदार्थ निर्माता, होलसेलर एवं रिटेलर तीनों को सजा सुनाई। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर अपील की है कि दुकानदार शुद्ध खाद्य पदार्थ ही बेचें और यदि कहीं मिलावटी, अवधिपार या अशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है तो उसकी आमजन शिकायत अवश्य करें।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 16 स्थित ए टू जैड डिपार्टमेंटल स्टोर पर विभागीय टीम ने निरीक्षण कर बेसन (बिसाऊवाला श्री ब्रांड) का सैंपल लिया, जो जांच में सब स्टैंडर्ड पाया गया। इस पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद दायर किया गया। जिस पर न्यायालय ने इसे गंभीरता से लिया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(।।) के अनुसार कोई भी खाद्य व्यवसाय संचालक स्वयं या अपनी ओर से किसी व्यकित द्वारा कभी भी खाद्य पदार्थ का निर्माण, भंडारण, बिक्री या वितरण नहीं करेगा जो गलत ब्रांडेड या घटिया है या जिसमें बाहरी पदार्थ शामिल है। न्यायालय ने कहा कि "ऐसा नहीं माना जा सकता कि दुकानदार या विक्रेता को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के बारे में जानकारी न हो। और इस तरह का अमानक खाद्य पदार्थ बेचने से ग्राहक का विश्वास टूटता है। इस मामले में संबंधित ने अधिनियम का उल्लंघन किया। ऐसे में सब स्टैंडर्ड खाद्य पदार्थ का विनिर्माण करने पर मैसर्स श्री भगवती उद्योग नजदीक पुलिस स्टेशन, बिसाऊ जिला झुंझुनू (निर्माता) को तीन लाख रुपए आर्थिक दण्ड से दण्डित किया गया। सब स्टैंडर्ड खाद्य पदार्थ का भण्डारण व आगे विक्रय करने पर थोक विक्रेता मैसर्स पारस होलसेल भण्डार, सोनी मार्किट के पास, सूरतगढ को एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं इस खाद्य पदार्थ का भण्डारण एवं विक्रय करने पर विक्रेता वार्ड नंबर 16, अनूपगढ़ स्थित ए टू जेड डिपार्टमेंटल स्टोर पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। वहीं अवधिपार (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थ बेचने के मामले में ए टू जेड डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक पर 50 हजार रुपए अतिरिक्ति जुर्माना लगाया गया। न्यायालय ने कहा कि अधिनियम के तहत ऐसा खाद्य पदार्थ बेचना असुरक्षित श्रेणी में आता है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंवरपाल सिंह, हेतराम खुड़िया एवं हंसराज गोदारा जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।
कृष्ण बैकरी पर 50 हजार रुपए जुर्माना
न्यायालय ने इसी तरह एक अन्य मामले में 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। अनूपगढ़ सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि विभागीय टीम ने अनूपगढ़ के शीतला माता मंदिर रोड पर स्थित कृष्ण बैकरी से मिल्क तोष (न्यू लाइट प्रीमियम क्वालिटी) का सैंपल लिया, जो लैब जांच में सब स्टैंडर्ड पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद पेश किया गया। न्यायालय ने इस मामले में कृष्ण बैकरी के मालिक राकेश कुमार पुत्र किशोर कुमार पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ मनमोहन सिंह को कल दी जाएगी श्रद्धांजलि :
झुंझुनू।महान अर्थशास्त्री ,अपने सादगी भरे जीवन ,अद्वितीय नेतृत्व और आर्थिक नीतियों से भारत को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाकर नई दिशा देने वाले डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है । उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनू द्वारा A1 रिको स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शहबाज फारूकी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के कांग्रेस सांसद , विधायक /विधायक प्रत्याशी ,जिले में निवासरत एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी ,जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष , स्थानीय व नगर निकाय जन प्रतिनिधि ,अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस , एन एस यू आई,महिला कांग्रेस ,सेवादल एवं सभी विभागों (कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ,पर्यावरण प्रकोष्ठ ,विधि एवं मानवाधिकार विभाग ,अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग आदि) के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगें ।
अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ, सम्मेलन व विचार गोष्ठी।
चौपाल में तहसीलदार ने सुनी जन समस्याएं
चूरू, 28 दिसम्बर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार रात्रि को तहसीलदार अशोक गोरा ने ग्राम पंचायत, सहनाली छोटी में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस मौके पर तहसीलदार ने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें और यह सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन सेवाओं-योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ-पीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सडक, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग एवं रेलवे से संबंधित परिवेदनाओं हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए। तहसीलदार अशोक गोरा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
इस मौके पर विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार भार्गव, निजी सहायक सुरेश कुमार, जेडीवीवीएनएल से मुकेश देवडा, आयुर्वेद से डॉ तमन्ना शर्मा, मेडिकल से डॉ शशांक चौधरी, पीएचईडी से जिग्नेश, पीडब्ल्यूडी से कर्मवीर, गिरदावर श्रवण सिंह, वीडीओ प्रदीप, पटवारी अजीत कुमार भाकर, अजय ज्योति पूनियां, प्रविन्द्र, शिक्षा विभाग से राजवीर सिंह, पंचायत समिति, चूरू से जुलकर, पशुपालन विभाग से नरेन्द्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 अपडेट
परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका निलंबित
झुंझुनूं, 28 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 28 से 31दिसंबर तक आयोजित हो रही जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत जिले में आयोजित परीक्षा में श्रीमती समोद कुमारी, शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बास मरोदा, ब्लॉक अलसीसर जिला झुंझुनू को राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर, झुंझुनू (केन्द्र कमांक 20-0005) में अभिजागर नियुक्त किया गया था, जिनके परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के कारण जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने आगामी आदेशों तक निलम्बित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय (माध्यमिक) झुंझुनू रखा गया है। निलम्बन काल में इनको नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
Dec 27, 2024
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें।
मुख्य सचिव ने ली बैठक
सीकर 27 दिसम्बर। मुख्य सचिव सुधांशु पन्त ने शुक्रवार को जयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त संभागीय आयुक्त , जिला कलेक्टर्स के साथ सडक दुर्घटनाओं के रोकथाम, बोरवेल में गिरने से घटित दुर्घटनाएं, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विद्युत सप्लाई से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनका शीघ्र सुधार किया जाए तथा प्रदेशभर में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए।
मुख्य सचिव पंत ने जनसाधारण को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जिसमें विभिन्न विभागों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा सहित विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित किया जाए जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि बोरवेल से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जिला कलेक्टर्स आगामी दो सप्ताह में गांव के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में यह प्रमाण पत्र लेवें की उनके क्षेत्र में कोई बोरवेल खुला नहीं है।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में कोई भी बोरवेल खुला नहीं रहे इसकी सुनिश्चितता की जाये। उन्होंने बताया कि जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से वाहन चालकों के लिए 600 आई कैंप लगाये गये हैं तथा 300 लाईसेंस रद्द करने के साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों पर पुलिस परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिला मुख्यालय के वीसी कक्ष में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, डीटीओ ताराचंद बंजारा, एसई पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता चुन्नी लाल भास्कर, विद्युत अरूण जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
*आरपीएससी ने जारी किया वर्ष 2025 में प्रस्तावित परीक्षाओं का कार्यक्रम*
जयपुर, 27 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी से दिसंबर माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रमानुसार जनवरी से दिसंबर माह तक 31 भर्तियों के अन्तर्गत कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयोग द्वारा 210 प्रश्नपत्रों की परीक्षाओं का आयोजन 80 दिवसों में किया जाएगा।
आयोग की परीक्षाओं के संदर्भ में विगत समय से अभ्यर्थियों की अपेक्षा रही है कि संघ लोक सेवा आयोग की भांति राजस्थान लोक सेवा द्वारा भी भर्ती परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी हेतु समुचित समय मिल सके। इसीके दृष्टिगत आयोग द्वारा परीक्षा की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक विज्ञापन के साथ अथवा कुछ समय के बाद ही जारी करते हुए नियत कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं के आयोजन का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोग द्वारा वर्ष 2025 में प्रस्तावित परीक्षाओं के कार्यक्रम में 10 भर्ती परीक्षाओं की पूर्व में प्रस्तावित दिनांक में संशोधन एवं 7 अन्य भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि को सम्मिलित किया गया है। उक्त सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
आयोग द्वारा घोषित आगामी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा दिनांकः-
क्रंसं परीक्षा का नाम प्रस्तावित परीक्षा दिनांक
1 असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024 19/01/2025
2 राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 2/02/2025
3 लाइब्रेरियन ग्रेड-।। (स्कूल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 16/2/2025
4 आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2024 23/3/2025
5 एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 20/04/2025
6 पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 4 से 6 मई 2025
7 असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर, जियोलोजिस्ट (माइंस एंड जियोलोजी डिपार्टमेंट) प्रतियोगी परीक्षा- 2024 7/5/2025
8 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 12 से 16 मई 2025
9 असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा: वि.सं 18/2024-25 12 से 16 मई 2025
10 पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 17 /05/ 2025
11 असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा-2024 1 /06/ 2025
12 असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा: वि.सं 23/2024-25 23 जून सेे 6 जुलाई 2025
13 लेक्चरर एंड कोच- (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 23 जून सेे 6 जुलाई 2025
14 टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) प्रतियोगी परीक्षा-2024 7/07/2025
15 बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 7/07/2025
16 जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 8/07/2025
17 असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (पीडब्ल्यूडी) प्रतियोगी परीक्षा-2024 8/07/2025
18 असिस्टेंट डायरेक्टर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 9/07/2025
19 रिसर्च असिस्टेंट (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 10/07/2025
20 डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024 13/07/2025
21 असिस्टेंट फिशरीज डवलेपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 29/07/2025
22 ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा-2024 29/07/2025
23 वाइस प्रिंसीपल/सुपरीटेंडेंट आइटीआई प्रतियोगी परीक्षा-2024 30 जुलाई सेे 1 अगस्त 2025
24 एनालिस्ट कम प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024 17/08/2025
25 सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 7 से 12 सितंबर 2025
26 प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 13/09/2025
27 सहायक अभियंता (प्रारंभिक) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 28/09/2025
28 सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 12/10/2025
29 एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट परीक्षा-2024 12 से 19 अक्टूबर 2025
30 सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा-2024 09/11/2025
31 असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 1 से 12 दिसंबर, 15 से 19 दिसंबर एवं 22 से 24 दिसंबर 2025




























