Jjn good news
May 6, 2025
झेरली स्कूल में होगा कक्षा कक्षों का निर्माण स्टाफ ने सबसे पहले दी एक लाख रूपए की सहायता, अब ग्रामीणों से लेंगे सहयोग
May 5, 2025
विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने विधायक और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की शुरुआत नहीं हो सकी है या जो तकनीकी कारणों से संभव नहीं हैं, उनके निरस्तीकरण के प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं।
कलक्टर मीणा ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही पेंशन का सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने पर भी बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने तथा सफाई कार्यों के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह, एसीईओ रामनिवास चौधरी, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया सहित जिले के विकास अधिकारी और नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न : जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
खाद्य सुरक्षा अभियान में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में लाएं गति - कलक्टर रामावतार मीणा
झुंझुनूं, 6 मई। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने जिले के अधिकारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर मीणा ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के साथ तत्काल निपटाकर रिपोर्ट भेजी जाए। वहीं, जिन मामलों का निस्तारण राज्य स्तर पर होना है, उन्हें भी तुरंत संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए बैठक में जिले में बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।
बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। जिला रसद अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में गति लाते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'संपर्क 2.0' पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी, ताकि शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
*यह रहे मौजूद*
बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह झाझडिया, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक नानूराम, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, एसिईओ रामनिवास चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नेहा झाझडिया, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, एपीआरओ विकास चाहर, जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह लांबा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक, सीडीईओ अनसूईया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
*नीट परीक्षा में लापरवाही पर वीक्षक निलंबित*
झुंझुनूं, 6 मई। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2025 में लापरवाही के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वीक्षकों को निलंबित कर दिया है।
नीट-यूजी परीक्षा दिनांक 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक झुंझुनू जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनू के सिटी कॉर्डिनेटर महेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत पत्र के अनुसार परीक्षा केन्द्र संख्या 3918105 – शहीद परमवीर पीरूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनू से ओएमआर शीट की द्वितीय ब्ल्यू कार्बन कॉपी केंद्र से बाहर जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पुष्टि प्रमुख समाचार पत्रों से भी हुई।
परीक्षा केंद्र पर वीक्षक के रूप में नियुक्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयासर की व्याख्याता उर्मिला एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरा के व्याख्याता राजपाल सिंह द्वारा एनटीए की गाइडलाइन के अध्याय-13 के बिंदु 12, 16 व 24 का उल्लंघन किया गया, जो परीक्षा की गोपनीयता व निष्पक्षता के साथ समझौता माना गया है। लापरवाही बरतने के कारण जिला कलेक्टर ने व्याख्याता उर्मिला व राजपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों कार्मिकों का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, खेतड़ी कार्यालय रहेगा।
पचेरी कलां थाना क्षैत्र के RK ईंट भट्ठा नावता की ढ़ाणी से अवैध रूप से निवासरत कुल 28 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिटेन
झुंझुनूं 06 मई झुंझुनूं पुलिस का अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं निष्कासन के संबंध में सघन सर्च अभियान।
• पचेरी कलां थाना क्षैत्र से ही पूर्व में 7 अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया था डिटेन।
• अब तक कुल 35 बांग्लादेशी नागरिकों को किया जा चुका है डिटेन।
• जिला विशेष शाखा व सीआईडी Zone यूनिट झुन्झुनू की संयुक्त कार्यवाही।
घटना व कार्यवाही विवरण- अवैध रूप से निवासरत रोहिंग्या / बांग्लादेशी नागरिको की पहचान करने उन्हे हिरासत मे लेने और निर्वासित करने हेतु झुंझुनूं जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान आज दिनांक 05-05-2025 को थाना पचेरीकलां क्षेत्र के RK ईंट भट्ठा को चैक / जांच की गई। दौराने जांच यहां पर कुल 28 अवैध बांग्लादेशी नागरिक जिनमें 14 पुरूष, 11 महिला व 03 बच्चे मिले। इनके पास भारत का नागरिक होने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही पाये गये तथा पूछताछ पर स्वयं को बांग्लादेश के नागरिक होना बताया है। जिस पर उक्त सभी नागरिकों को दस्तयाब किया गया।
उक्त बांग्लादेशी नागरिकों ने बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करना बताया है। जिनको थाना पचेरी कलां पर लाकर सदिंग्धता के आधार पर पूछताछ करने पर इनके पास किसी प्रकार के यात्रा दस्तावेज नही पाये गये है । इस संबंध में नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही जारी है।
गठित टीमः-
1. श्रीमती मुनेश गिल पुलिस निरीक्षक CID Zone यूनिट झुंझुनूं
2. लियाकत अली एएसआई DSB झुंझुनूं
3. सुरेन्द्र सिंह एएसआई CID Zone यूनिट झुंझुनूं
4. दिनेश कुमार एएसआई CID Zone यूनिट झुंझुनूं
5. कर्मवीर एएसआई CID Zone यूनिट झुंझुनूं
6. जयपाल एचसी 2553 DSB झुंझुनूं
7. सूरजभान कानि. 1190 DSB झुंझुनूं
ढूकिया ने अम्बेडकर सम्मान अभियान के अन्तर्गत प्रेमी का किया सम्मान
मलसीसर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रतन डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अन्तर्गत मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गाँव घासीराम का बास में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने वरिष्ठजन सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणसिंह प्रेमी को पुस्तक भेंट की। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान तहत आज प्रबुद्धजनों से संपर्क किया। ढूकिया ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने 80 करोड़ पिछड़े लोगों का जीवन संवारने का काम किया तथा उनका भारतीय समाज में विशेष योगदान रहा है, जो एक समाज सुधारक अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनी विद्वान के रूप में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनके अतुलनीय योगदानों के सम्बन्ध में चर्चा भी की। समाज के हाशिए से उठकर स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक बनने का उनका सफर पीढियों को प्रेरित करता है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, यशस्वी गृहमंत्री, यशस्वी मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को लिखे पत्र
झूठे कागजी आंकड़ों का दिखावा नहीं करें, बल्कि धरातल पर भौतिक रूप से स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण के कार्य दिखना चाहिए : के के गुप्ता
स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े और सकारात्मक परिणाम दिलाने वाले सक्रिय व्यक्तियों को केन्द्र, राज्य और जिला स्तरीय बैठकों में आवश्यक रूप से आमंत्रित करे : के के गुप्ता
नई दिल्ली/जयपुर/उदयपुर। राजस्थान सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रदेश समन्वयक और नगर निकाय झुंझूनू, नवलगढ़, मड़ावा, बांसवाड़ा तथा उदयपुर के लिए माननीय न्यायालय द्वारा नियुक्त न्याय मित्र के के गुप्ता ने केन्द्र सरकार को सुझाव दिया है कि भारत में स्वच्छता की स्थिति को बेहतर बनाने और सुधारने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े और सकारात्मक परिणाम दिलाने वाले सक्रिय व्यक्तियों को केन्द्र,राज्य और जिला स्तरीय बैठकों में आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के लिए संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को पाबंद करने के निर्देश जारी करने चाहिए।
गुप्ता ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी विजन के साथ उनके नेतृत्व में पिछले वर्षों देश में स्वच्छ भारत अभियान का सफल क्रियान्वयन किया गया जोकि काफी सफल भी रहा। स्वच्छ भारत मिशन की क्रियान्वित के बावजूद आज भी भारत में स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक है।
गुप्ता ने कहा है कि स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण के नाम पर देशभर में अधिकारियों और कर्मचारी की नियुक्ति की गई है जिसके तहत स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा निर्देश पर कार्य करना होता है लेकिन अधिकारी और कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और स्वच्छता जैसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में असंवेदनशीलता बरती जा रही है। हमें सिर्फ भाषणबाजी और कागजों और दस्तावेजों में झूठ आंकड़ों की हवाबाजी करने के कृत्य से बाहर आना होगा और वास्तविकता में मौके पर धरातल पर स्वच्छता के सभी मापदंड पर कार्य होने चाहिए।
: नगर परिषद डूंगरपुर के 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्वच्छता पर्यावरण और जल संरक्षण में किए गए हैं अभूतपूर्व कार्य
गुप्ता ने बताया कि उनके डूंगरपुर नगरपरिषद के कार्यकाल में स्वच्छता, जल संचय और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है जिनकी स्वयं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सराहना की और डूंगरपुर नगर परिषद को प्रदेश,राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले । इसी प्रकार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गाँधी नगर की पाँच ग्राम पंचायतों में किये गए कार्यों और देश भर की पाँच अग्रणी पंचायतों के पुरस्कार मिलने के लिए भी स्वयं गृह मंत्री ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।इसके अलावा तत्कालीन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद में डूंगरपुर के जल संचय मॉडल को सराहा गया है। साथ ही दिल्ली सरकार से मंत्री और अधिकारियों की समिति ने डूंगरपुर आकर डूंगरपुर के जल संचय मॉडल और जल संरक्षण प्रणाली का अवलोकन किया था। डूंगरपुर में उनके कार्यकाल के पाँच वर्षों में पच्चीस हजार पौधें लगाने से नगर में पर्यावरण के इंडेक्स आदर्श मापदंडों से भी बेहतर हुए है।
गुप्ता ने सुझाव दिया कि इन अनुभवों के आधार पर स्वच्छता, जल संचय और पर्यावरण से जुड़ी बैठकों में उन जैसे व्यक्तियों को स्थाई रूप से शामिल करने और आमंत्रित करने से राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन और सम्बद्ध कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा तथा राष्ट्रीय मिशन धरातल पर उतरेगा।
Mar 25, 2025
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए झुंझुनूं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
![]() |
*सीएमएचओ डॉ गुर्जर एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने प्राप्त किया सम्मान*
झुंझुनूं 25 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जिले के स्वास्थ्य उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान के लिए मंगलवार को जयपुर में जिले को सम्मानित किया गया। मंगलवार सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर एवं नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने जयपुर में आयोजित समारोह में निदेशक आरसीएच डॉ सुनीत सिंह राणावत से यह सम्मान प्राप्त किया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि यह सम्मान जिला कलेक्टर श्री रामवतार मीणा के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम को गत वर्ष से सर्वाधिक सत्र आयोजन के उपलक्ष में प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में हर माह की 9 18 और 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सेवाएं प्रदान करने निशुल्क जांच, परामर्श, उपचार, पोषण आदि की सेवाएं उपलब्ध कराने के मिला है। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि जिले की पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है जिसकी बदौलत जिला आज राज्य स्तर पर सम्मानित हुआ। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी बीसीएमओ, सीएचसी पीएचसी प्रभारियों और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। डॉ गुर्जर ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी हमारी ओर बेहतर होगी और ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।
SFI ने किया राजकुमार जाट के हत्या की सीबीआई मांग को लेकर प्रदर्शन –आशीष पचार
झुंझुनूं: छात्र संगठन एसएफआई के झुंझुनू तहसील महासचिव अमित शेखावत में प्रेस नोट जारी कर बताया कि राजकुमार जाट की निर्मम हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसएफआई के जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपतिके नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष पचार में बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा के राजकुमार जाट गुजरात के राजकोट में अपने पिताजी के साथ रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने कहा राजकुमार जाट की हत्या का आरोप वहां के स्थानीय विधायक और उनके पति पूर्व विधायक जयराम जडेजा व उनके बेटे गणेश पर लग रहे हैं सरकार को सीबीआई की जांच कर दोषी की पहचान करनी चाहिए पूर्व जिला अध्यक्ष अनीश दयाल ने कहा कि राजनीतिक हाथसो के चलते सरकार दबाव में है तब ही आज 25 दिन भी जाने के बाद भी सरकार सीबीआई की जांच के आदेश नहीं दे पाई है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास जेदिया, कपिल चोपड़ा जिला संयुक्त सचिव मोहित टंडन, टुनटुन खत्री, आदिल भाटी सोशल मीडिया प्रभारी शोएब खान हेमलता शर्मा, उपेन्द्र सिंह, सिंकेंद्र,रोहित गुज्जर , रवि सिहाग, अंकित उदास, लक्की, प्रीतम, दिव्या, दीक्षा और अनेक छात्र मौजूद रहे।
Mar 22, 2025
स्वच्छता कार्यक्रम को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ देना चाहिए : के. के. गुप्ता
Feb 17, 2025
जिला बाल सरंक्षण इकाई एवं बाल नशा मुक्ति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
इस दौरान जिला औषधी नियंत्रक को निर्देशित किया कि जिले में स्कूलों एवं कोचिंग सेन्टरों के नजदीक संचालित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानान्तरित करें साथ ही सभी मेडिकल स्टॉर पर सीसी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समस्त विद्यालयों में चाईल्ड राइट क्लब एवं प्रहरी क्लब के साथ ही बैठक आयोजित की जा रही है एवं शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि ड्रॉप आडट हुये बच्चों की सूची बाल सरंक्षण इकाई को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में श्रम आयुक्त ने बताया कि जिले में बालश्रम रोकने के लिए सप्ताह में एक दिवस का अभियान चलाया जाकर बालश्रम को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। बालश्रम निषेध के नोटिस बोर्ड फैक्ट्रियों के बाहर लिखवाये जा रहे है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में केडल पॉइन्ट स्थापित करें।
इस दौरान बैठक में सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई डॉ. गार्गी शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक महरिया, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक, माध्यमिक) शिशराम कुलहरी, सरंक्षण अधिकारी बाल अधिकारिता विभाग अनीता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़, सदस्य बिहारीलाल बालान, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सोनम वर्मा, वरिष्ठ सहायक बाल अधिकारिता विभाग अजय कुमार ढाका, परामर्शदाता बाल अधिकारिता विभाग फूलचन्द गुर्जर,समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाईन राहुल दानोदिया, बाल अधिकारिता विभाग सीकर सहित संबंधित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें : जिला कलेक्टर
जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
सीकर 17 फरवरी। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर शर्मा ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के साथ ही जिले में लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय,सतर्कता समिति के बकाया सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाकर जवाब भिजवाये जाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए मामलों को 15 दिवस के भीतर निपटाने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में लापरवाही करने पर अधिशासी अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए बजट घोषणाओं के अभी तक शुरू नहीं हुए कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर पानी की कमियों वाले क्षेत्रों में पानी आपूर्ति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बिजली, पानी के अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही करने, राइजिंग राजस्थान के एमओयू का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरित राजस्थान के तहत आगामी दिनों में कार्ययोजना बनाकर सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,
एडीएम सिटी भावना शर्मा जिला परिषद के सीईओ राजपाल यादव, अतिरिक्त सीईओ शीशराम यादव, सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अरूण जोशी, पीएचईडी आर.के. राठी, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
रसीदपुरा स्कूल में भामाशाह शिक्षिका ने दिए एक लाख रुपए
सीकर, 17 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुरा में भामाशाह शिक्षिका नरोत्तम ने विद्यालय विकास के लिए एक लाख रुपए दिए।
प्रधानाचार्य राजेंद्र कृष्णियाँ ने बताया कि शिक्षिका नरोत्तम ने एक लाख रुपए जमा करवाए हैं जिससे मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के द्वारा विद्यालय में दो लाख पचास हजार रुपए के विकास कार्य हो सकेंगे। सोमवार को शिक्षिका व उनके पति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एडवोकेट भंवरसिंह ने राशि जमा करवाने की रशीद प्रधानाचार्य राजेंद्र कृष्णियाँ को भेंट की। जिस पर विद्यालय परिवार ने शिक्षक दंपत्ति का आभार व्यक्त करते प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय विकास के लिए उपलब्धि बताया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नौरंग सिंह, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी दिलीप कुमार, रोहिताश बुरड़क व अर्चना भास्कर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देगी 200 करोड़ रूपये की सब्सिडी
सीकर 17 फरवरी। प्रदेश मे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अन्तर्गत 200 करोड़ रूपये का ई-व्हीकल प्रमोशन फंड गठित किया गया है। राज्य सरकार की "इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022" के अन्तर्गत फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी युक्त इलैक्ट्रिक वाहनों के क्रेताओं को स्टेट जीएसटी राशि का पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान ई-व्हीकल प्रमोशन फंड में से दिये जाने का प्रावधान किया गया है। पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान राशि एक सितम्बर 2022 से क्रय किए गए एवं राज्य में पंजीकृत किये गये वाहनो पर देय होगा। वाहन का क्रय राजस्थान राज्य से ही किया जाना आवश्यक है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त जगदीश प्रसाद बैरवा ने बताया कि अनुदान के लिए सर्वप्रथम पॉलिसी के अन्तर्गत फेम 2 में पंजीकृत वाहन विनिर्माता को विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रशन करवाना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग द्वारा सत्यापन किये जाने के पश्चात् निर्माता द्वारा पुनः पोर्टल पर फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी (Advanced Batteries like Lithum&ions) युक्त वाहन का मॉडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता की सूचना दर्ज की जानी है। पोर्टल पर उपरोक्तानुसार कार्यवाही के पश्चात् विभाग द्वारा वाहन का माडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता इत्यादि का सत्यापन किया जाकर वाहन क्रेताओं को पुनर्भरण एवं अनुदान राशि के क्लेम के लिए आवेदन के लिए वाहन पोर्टल पर अनुमत किया जाएगा। वाहन स्वामी द्वारा अपने वाहन के पंजीयन क्रमाक एवं चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक पोर्टल पर दर्ज होंगे। फिर आवेदक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ओटीपी भेजा जाएगा। वाहन स्वामी अपने बैंक खाते का विवरण को बैंक के दस्तावेज़ जैसे पासबुक फ्रंट पेज,रद्द किए गए चेक के साथ अपलोड करेगा, फिर आवेदन सबमिट करेगा। अनुदान राशि का सीधे ही वाहन स्वामी के खाते में हस्तांतरण कर दिया जायेगा। प्रोत्साहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या प्रत्येक श्रेणी के लिए दी गई सीमा के अनुसार होगी। संबंधित वाहन विनिर्माता, वाहन डीलर्स व वाहन क्रेता अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए यथा शीघ्र पोर्टल आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें।
अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का कल होगा उद्घाटन
सीकर 17 फरवरी। अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का उद्घाटन 18 फरवरी 2025 मंगलवार को सायं 4 बजे होगा। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग सीकर राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेला का उद्घाटन 18 फरवरी 2025 मंगलवार को सायं 4 बजे अरबन हाट जयपुर रोड़ सीकर में होगा।
विशेष आकर्षण :— अमृता हाट मेले के दौरान आमजन एवं शहरवासियों के लिए ओपन थियेटर,कैफेटैरिया, फूड जॉन, लजीज व्यंजन, मनोरंजन के लिए झूले ,किड्स जॉन, सेल्फी जॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।
मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता :— मेहन्दी प्रतियोगिता 19 फरवरी,लोकनृत्य प्रतियोगिता 20 फरवरी, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता 21 फरवरी, म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिता 22 फरवरी, पारम्परिक वेशभुषा प्रतियोगिता 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी।
Jan 26, 2025
गणतंत्रा दिवस: जिला कलेक्टर ने स्वर्ण जयंती स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय समारोह
यह रहे उपस्थित:
समारोह में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष मनोज मील, जिला परिषद के सीईओ कैलाश चन्द, शुभकरण चौधरी, बनवारी लाल सैनी, विश्म्भर पूनियां, कमलकांत शर्मा भी मंचस्थ रहे।
इनका भी हुआ सम्मान:
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शीतला माता शयोबाई देवी कामधेनु गौशाला समिति चौराड़ी अगुनी को सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप प्रथम पुरस्कार वहीं श्री नवलगढ़ गौशाला को द्वितीय श्रेणी पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्रा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में सैनिक स्कूल दोरासर की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही वहीं हिंदुस्तान स्काउट की टुकड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डूण्डलोद बालिका स्कूल नवलगढ़ में प्रथम स्थान, डिफेंस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान वही प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभागों के द्वारा झांकियां निकाली गई जिनमें कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर की झांकी प्रथम स्थान पर रही
इनका हुआ सम्मान:
छात्रा-छात्रा एवं खिलाड़ी वर्ग में पीएम केन्द्रीय विद्यालय के छात्र अभय न्यौला पुत्र विप्लव न्यौला, वॉलीबाल अकादमी के नितेश पुत्र बाबुलाल एवं यशवंत पुत्रा हंसराज, झुंझुनूं निवासी कमला पत्नी अमरजीत, हमीरी कलां निवासी जश्न योगी पुत्रा सुभाष योगी, सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा, जाखोडा के लक्ष्मण सिंह, आसलवास की सुदेश पुत्री शेरसिंह, न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की मोनिका पुत्री बलबीर, डिफेन्स पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि पुत्री दलीप, झुंझुनूं एकेडमी के छात्रा लोकेश गुर्जर, लिटिल फलोर कॉन्वेट स्कूल के छात्रा जियान चौधरी का सम्मान किया गया। स्काउट एवं गाईड के क्षेत्रा में कार्य करने पर एडीसी स्काउट राजेन्द्र कुमार सिंह, खुशबू पुत्री मुंशीराम, होमगार्ड अजय वर्मा, बिसाउ के नासीर खान पुत्रा श्रीफतु खान का सम्मान किया गया।
अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग में नवलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी जयसिंह, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, खेतड़ी के विकास अधिकारी महादेव सिंह जाट, कृषि विभाग के उप निदेशक शीशराम जाखड़, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बिजेन्द्र राठौड़, वरि. आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास काला, सहायक कोषाधिकारी शिवशंकर, राजकीय बीडीके अस्पताल के कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह कपूरियां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालसर के वरिष्ठ अध्यापक विक्रम सिंह, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कारी की उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी धायल, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के ऑफिस असिस्टेंट आदील फारूकी, महिला अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ लेखाधिकारी गोविन्द्र सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहायक प्रोग्रामर वेद प्रकाश, पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी की व्याख्याता डॉ. अनिता कुमारी धींवा, डाईट व्याख्यता विधि, रिसोर्स पर्सन (एलआरसी) पटवारी जितेन्द्र सिंह, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के रिकॉर्ड लिफ्टर विमलेश कुमार,महात्मा गांधी रावि ओजटू के वरिष्ठ अध्यापक गजपाल सिंह, सेठ केदारनाथ मोदी रा.महाविद्यालय के शा. शिक्षक डॉ. कुलदीप ढाका, सेठ बीएल रूंगटा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर के वरिष्ठ अध्यापक रामावतार खटकड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन सैनी, पीएचसी भारू नर्सिग ऑफिसर बृजेन्द्र सिंह, पीएचसी टिटनवाड की नर्सिग ऑफिसर सुमन कुमारी, बुहाना तहसील के वरिष्ठ सहायक हीरा सिंह, आर.पी.आर.पी. संकेश कुमारी, राउमावि भोबिया के कनिष्ठ सहायक हितेश शिल्ला, कलेक्टेªट के कनिष्ठ सहायक कर्मवीर खीचड़, रा.बी.डी.के. अस्पताल के तकनीकी सहायक चन्द्र मोहन अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सहा. सांख्यिकी अधिकारी अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अति. प्रशासनिक अधिकारी जगरूप सिंह एवं कनिष्ठ सहायक इन्दू कुमारी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह, झुंझुनू तहसील कार्यालय के अति. प्रशासनिक राजेश कुमार एवं सूचना सहायक अविनाश जांगिड़, पशुधन विकास अधिकारी सतीश कुमार यादव, महात्मा गांधी रावि रिजानी के सहायक कर्मचारी बसंत लाल सैनी, नगर परिषद के फायरमैन रामकरण यादव, सहायक कर्मचारी नरेश कुमार मीणा, कलेक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी प्यारेलाल मीणा, सफाई कर्मचारी संतकुमार पुत्रा नन्दलाल का सम्मान किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन की एकेडमिक डायरेक्टर दीक्षा अहलावत, पर्यावरणप्रेमी लुमास निवासी संजय शर्मा, मीलों की ढाणी निवासी विजयपाल सिंह मील, अजीतगढ़ निवासी रामस्वरूप वर्मा, चिड़ावा निवासी पुष्पा शर्मा, ज्योति विद्यापीठ सीसै स्कूल के प्रबंधक चिंरजीलाल, भौड़की निवासी राजकुमार सैनी, धन्वंतरी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. मुकेश सिंह शेखावत, भूतपूर्व सैनिक शीशराम डांगी, श्याम टेक्सटाईल्स के विनोद कुमार सिंघानियां, झुंझुनूं निवासी रामगोपाल महमिया, अन्ना फाउडेशन के डॉ. कमल मीणा, सत्यम शिवम सुंदरम संस्था नूआं की अनिता कंवर, मास्टर सोलर चिड़ावा की प्रोपराईटर प्रेमलता शर्मा, सिरियासर कलां निवासी कृषक विजय सिंह लोयल, नयासर निवासी कृषक अल्ताफ बडगुजर, ट्यूरिष्ट गाईड राजेश जांगिड, लाम्बी अहीर निवासी नीरू यादव, धमोरा निवासी संजय जाखड, खेतडी बीसीएमओ डॉ. हरिश यादव, कलेक्ट्रेट के विवेक सारण, सुरेश कुमार सैनी, पवन कुमार सैनी, महावीर इंटरनेशनल संस्था, संदीप पारीक, सीताराम बुडाना का सम्मान किया गया।
इससे पहले जिला कलेक्टर रामावतार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शरद चौधरी , जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष मनोज मील तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने भी ध्वजारोहण किया।
Jan 14, 2025
पशु कल्याण समिति की ओर से पक्षी सहायता शिविर काआयोजन
Jan 11, 2025
स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण को धरातल पर उतारने से पहले सिंगल यूज प्लास्टिक को करना होगा बंद - के.के. गुप्ता
सिंगल यूज प्लास्टिक द्वारा निर्मित उपयोग में आने वाली वस्तुओ के निर्माताओ, विक्रेताओ पर करनी होगी कड़ी कार्यवाही - गुप्ता
उदयपुर- एसोशियशन ऑफ़ कमपोस्टबल प्रोडक्ट्स इन इण्डिया द्वारा उदयपुर में रम्या होटल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कोर्डिनेटर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक थैलिया एव अन्य उत्पाद स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल पर संकट बनकर खड़ा है जानवर जो इसे खा लेता है तो वह अन्त्योदय मौत के घाट उतर जाता है और जो व्यक्ति प्लास्टिक खाने वाले जानवर का दूध पी लेता है तो उसे कैंसर जैसी महामारी हो सकती है। जल के अन्दर जाने पर जल में रहने वाले जीव जंतु मर जाते है तथा प्लास्टिक कचरा यार्ड में जाने के बाद आग लगाने से पूरा वायुमंडल प्रदूषित कर देता है।
भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 को ही सिंगल यूज पर प्रतिबंध लगा दिया गया था परन्तु आज भी मार्केट में खुल्ला आ रहा है तथा खुल्ला बिक रहा है अगर उदयपुर की बात करू तो प्रतिदिन करीब करीब 3 से 4 टन सिंगल यूज प्लास्टिक सड़को पर एवं कचरा उठाने वाली गाड़ियों में आता है जो शहर की सुन्दरता के लिए नासूर ही नहीं जिसे उठाने एवं संग्रहण करने में एक बड़ी राशी सरकार द्वरा खर्च की जाती है तथा हमारा उदयपुर जो झीलों की नगरी के साथ पर्यटक नगरी के नाम से विश्व विख्यात है जो कही ना कही पर्यटक को भी प्रभावित करती है हमारी सुन्दर झीले भी इससे अछूती नहीं है।
यूरोप संघ, अमेरिका, कनाडा, यूरोप जैसे देशो में सिंगल युज प्लास्टिक पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लगाया है जिसमें हमारे देश के निर्माताओ द्वारा कम्पोस्टेबल उत्पाद निर्यात भी किये जा रहे है। आज इस बात की आवश्यकता है कि कम्पोस्टेबल उत्पादो का प्रचुर प्रचार - प्रसार करना होगा जो कि सोशल मीडिया एवं विद्यालय में पढने वाले छात्र छात्राओ के तथा मीडिया के माध्यम से आमजन तक आसानी से पहुचाया जा सकता है। यहाँ यह भी आवश्यक है जो कंपनिया कच्चा माल सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने के लिए दे रही है सरकार उनके रिकार्ड को चैक कर उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है तथा उनकी जिम्मेदारी भी निश्चित की जावे।
आज देश में 14 मिलियन टन करीब प्रतिवर्ष दाना उत्पाद हो सका है जबकि रिसाक्लिंग का प्रतिशत अनुमानित 30% ही है जो चिंता का विषय है। सिंगल यूज प्लास्टिक अनुमानित 100 वर्ष तक जिन्दा रहता है जो आमजन के जीवन में अभिशाप का कार्य कर रहा है। आज शहरो में सफाई व्यवस्था में एक बहुत बड़ी राशी प्लास्टिक को इकठ्ठा करने एवम डिस्पोजल में लग रही है तथा शहर गाँवो में गंदगी का मुख्य कारण सिंगल यूज प्लास्टिक है।
यहाँ सरकार को चाहिए कि जो प्रोडक्टस कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट है तथा जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक बंद हो सकता है उनके प्लांटो को जीएसटी फ्री एवं ऐसे प्लांटो को प्रतिस्पर्धा के युग में सब्सिडी देकर आमजन के जीवन को खुशहाल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया जा सकता है। दूसरी तरफ कम्पोस्टेबल उत्पादको को भी अपना प्रोडक्ट की शुद्धता के साथ साथ हर स्टेट में एक जिला गोद लेकर जिस तरह गुटके वाले अपने पाउच फ्री में देते थे आमजन को एक ब्रांडेड दुकान खोलकर सस्ती दर पर उपलब्ध करा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एव राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री के सच्चे एवं अच्छे संकल्प स्वच्छ राजस्थान व विकसित राजस्थान के सपने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए तथा अभी उदयपुर नगर निगम के कर्मठ कमिशनर श्री राम प्रकाश से अपने विजन को शेयर कर उदयपुर शहर के लिए कोई बड़ी प्लानिंग कर पुरे देश में सिंगल प्लास्टिक बंद करने का संदेश देने में उदयपुर की भूमिका सर्वश्रेष्ठ बनाये।
आज देश में 128 कंपनिया प्लास्टिक का सब्सुयड कमपोस्टबल प्रोडक्ट्स बना रही है जिसमे 63 कंपनियों के मालिको ने इसमें भाग लेकर अपने विचार आदान प्रदान किये है तथा बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए सेन्ट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 12 सामग्री को प्रतिबंधित किया है परन्तु आज भी वह कंपनिया निर्माण कर रही है।
एसीपीआई के अध्यक्ष श्री मयूर जैन तथा प्रमुख सदस्य उदयपुर व्यवसायी अशोक बोहरा ने भी अपना उद्बोधन दिया।
राम मंदिर बनने की खुशी में प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
Jan 6, 2025
13 शिक्षकों ने की स्काउट गाइड की सर्वोच्च योग्यता अर्जित
इनके झुंझुनू पहुंचने पर सी. ओ. स्काउट गाइड के नेतृत्व में शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत अभिनंदन किया।
Jan 2, 2025
डॉ. बी.एल नायक को आईएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवार्ड मिलने तथा डॉ. नायक के द्वारा चूरू जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गोरवान्वित करने पर चूरू में सर्व समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन।
चूरू/2 जनवरी 2025/ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की 99 वीं आल इंडिया कांन्फ्रेंस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय व अद्वितीय कार्य करने पर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन चूरू के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.एल. नायक को आईएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर एवं डॉ. नायक के द्वारा चूरू जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गोरवान्वित करने पर राजस्थान नायक समाज संयुक्त महासंघ चूरू जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में माल्यार्पण शाफा एवं शॉल व मिठाई के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा डॉ. नायक के उज्जवल भविष्य स्वस्थ जीवन एवं दीघार्यु की कामना की गई ।
डॉ. नायक का स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में राजस्थान नायक समाज संयुक्त महासंघ चूरू जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक, मेघवाल समाज के पूर्व महासचिव श्रवण बसेर, किशनाराम बाबल, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, कैलाश सैनी, राहुल बसेर, जगदीश गुडेसर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने उदावास और पातुसरी में सुनी जनसमस्याएं,
अधिकारियों को दिए निर्देश
झुंझुनूं, 2 जनवरी। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने गुरुवार को उदावास और पातुसरी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जलापूर्ति, सड़क मरम्मत और गांव की साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतें मुख्य रूप से उठाई गईं। कलेक्टर रामावतार मीणा ने अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
जिला कलेक्टर मीणा ने नरेगा, पीएम आवास योजना और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पंचायत स्तर के कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर झुंझुनूं एसडीएम हवाई सिंह यादव, उदावास की सरपंच सुमन देवी, पातुसरी की सरपंच सूप्यार देवी, और अन्य पंचायत स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ढूकिया हॉस्पिटल में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ नितिन चौधरी
यूरोलॉजीस्ट डॉ सजाद सुल्तान लोन का किया अभिनंदन
ढूकिया हॉस्पिटल में डॉ नितिन चौधरी,न्यूरो विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट (डॉक्ट्रेट नेशनल बोर्ड), पूर्व चिकित्सक AIIMS जोधपुर एव यूरोलॉजिस्ट डॉ सजाद सुल्तान लोन (गुर्दा एव मूत्र रोग विशेषज्ञ),पूर्व चिकित्सिक गेटवेल हॉस्पिटल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया की हॉस्पिटल में नियमित न्यूरो व यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी सेवाए ECHS,RGHS,चिरंजीवी (MAA योजना) में ईलाज उपलब्ध है । उन्होंने बताया की मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए अत्याधुनिक न्यूरो एण्ड ट्रोमा ICU, लेजर मशीन द्वारा पथरी का ऑपरेशन,Modular OT में घुटने एव कुल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण, बेहतरीन क्रिटिकल यूनिट, spirometery द्वारा अस्थमा जाँच की सुविधा, सभी विभागों की OPD व INDOOR सेवाये नियमित उपलब्ध है जो मिलकर ढूकिया हॉस्पिटल को सुपर मल्टी स्पेशलिटी सेंटर बनाती है, जहाँ मरीज को एक ही कैम्पस में सभी सुविधाये मिलती है । ढूकिया हॉस्पिटल में नियमित PSA CAMP,BMD CAMP आदि भी नि:शुल्क आयोजित किये जाते है । ढूकिया हॉस्पिटल में नियमित रूप से जनरल फिजिशियन,जनरल एव लैप्रोस्कोपी सर्जन,ऑर्थोपेडिक सर्जन,फ़िजियोथेरेपिस्ट एव महिला चिकित्सक उपलब्ध है ।
Dec 29, 2024
मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने सालासर बालाजी मंदिर में लगाई धोक
हनुमानजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की
चूरू, 29 दिसंबर। मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह व उनकी धर्मपत्नी भारती सिंह ने रविवार को जिले के सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई और हनुमानजी के दर्शन व पूजा - अर्चना कर देश- प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की।
सालासर पहुंचने पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर भंवरलाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी, कमल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, मनीष पुजारी, नागरमल पुजारी, दिलीप शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई तथा राज्यपाल वीके सिंह का बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल व सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, एपीआरओ मनीष कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मल महर्षि, एसीडी से पंकज, एसएचओ अमर सिंह, नायब तहसीलदार अमरसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
साइकिल लेकर शहीदों को नमन करने निकले विकास गुर्जर का स्वागत किया
झुंझुनूं : बासड़ी गुढ़ा निवासी विकास गुर्जर ने शहीदों के सम्मान में एक शानदार यात्रा शुरू की है। विकास गुर्जर ने अपनी साइकिल से चलकर झुंझुनूं जिले के हर शहीद की प्रतिमा को नमन करने का लक्ष्य बनाया है। विकास ने अपनी यात्रा दूड़िया में शहीद सुरेश कुमार बांगड़वा की प्रतिमा को नमन कर शुरू की थी। पोसाणा,रघुनाथपुरा, बसावा, झाझड़,नवलगढ़,नवलडी,चेलासी, डुमरा, जेजूसर, देवगांव,नुआ,ढ़ीगाल में शहीदों को नमन कर विकास झुंझुनूं के शहीद स्मारक में पहुंचे। शहीद स्मारक एवं शहीद पीरूसिंह,शहीद जेपी जानू की प्रतिमाओं को नमन किया। झुंझुनू पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश सेवदा एवं सीताराम बास बुडाना के नेतृत्व में विकास गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विकास ने बताया कि मेरा उद्देश्य है कि जिले में जितने भी शहीद हुए हैं उनकी प्रतिमाओं को नमन कर सोशल मीडिया पर शहीदों के जीवन परिचय से आम जन को अवगत करवाना। विकास ने इससे पहले भी यूपी,हरियाणा,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,राजस्थान का चार माह तक साइकिल से भ्रमण किया था।इस दौरान लोकेश सेवदा,आशीष गुर्जर,लोकेश कुमार,आशीष महला,सचिन दायमा, बागवान मूलचंद सैनी ने माल्यार्पण कर विकास गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कोलीड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलना चाहिए - महरिया
कोलीड़ा : कोलीड़ा खेल विकास समिति के तत्वावधान में कोलीड़ा खेल स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई। अतिथियों ने शहीद केशरदेव मील, भागीरथ मल मीणा, फूलचंद मील व दिवंगत खिलाड़ी महेश मील के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक मांगीलाल रेप्सवाल का उनकी सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व राजस्थान बेसबॉल अध्यक्ष नंदकिशोर महरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना व टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ ही टीम के खिलाड़ियों के समन्वय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिस टीम के खिलाड़ी एकजुता के साथ खेलते हैं, सफलता उन्हें ही मिलती है। उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा इस क्षेत्र में फुटबॉल का काफी क्रेज है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के निर्देशन में नियमित अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कब्बड़ी संघ अध्यक्ष जगदीश फौजी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी,कानाराम जाट व सरपंच शिवपाल सिंह मील ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिवपाल सिंह मील, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बीएल मील, सचिव सुरेंद्र मील, कोलीड़ा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सांवर मल मील, अर्जुन लाल मील, जोधराज रेप्सवाल, श्यामलाल मील, दीनदयाल मील, सांवरमल शर्मा, पूर्णमल जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, नूनाराम रेप्सवाल, महेश जाखड़, हरदयाल मील, बनवारी लाल मील, दुर्गादत मील, उमाराम मील, नेमीचंद मील, राष्ट्रीय खिलाड़ी ललिता, पूजा कंवर, तनीशा मील व प्रियंका चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग व खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन सुरेश जाखड़ ने किया।
*कोलीड़ा, थोरासी, पनलावा व बिड़ोदी ने जीते मैच*
प्रतियोगिता के पहले दिन का पहला मैच केएफसी कोलीड़ा व पालड़ी के मध्य खेला गया। मैच के 12 वें मिनट में पालड़ी के गोल क्षेत्र में हुई गफलत में पालड़ी के खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल कर दिया जिससे कोलीड़ा को बढ़त मिली। मैच के 54 वें मिनट में कोलीड़ा के राहुल पायल ने गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। मैच के 66 वें मिनट में पालड़ी के कपिल ने गोल कर अपनी टीम को वापसी करवाई। मैच के 70 वें मिनट में कोलीड़ा के मनोज मील ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया जो मैच समाप्ति तक कायम रहा। जिससे कोलीड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच में थोरासी व जेरठी के बीच खेला गया। जिसमें थोरासी की तरफ से 34 वें व 50 वें मिनट में योगेश ने लगातार दो गोल किए। जेरठी की तरफ से 67 वें मिनट में छोटेलाल ने एकमात्र गोल किया। यह मैच थोरासी ने 2-1 से जीता। तीसरा मैच डूडवा व पनलावा के बीच खेला गया। मैच के 34 वें मिनट में पनलावा ने कृष्ण कुमार ने एकमात्र गोल से जीत दर्ज की। चौथा मैच बिड़ोदी व तारपुरा के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। टाई ब्रेकर में बिड़ोदी ने 3-2 के स्कोर से जीत दर्ज की। मैचों में अभिषेक काजला, मुनेश मील, असलम मुगल, इरशाद, फरहान, अजय व पंकज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
*कल यह होंगे मैच:*
दूसरे दिन सोमवार को पहला मैच सुबह 9.00 बजे यालसर व बीदसर, दूसरा मैच 11.00 बजे खीरवा व बीदासर, तीसरा मैच दोपहर 1.00 बजे पुनिया का बास व पलथाना तथा चौथा मैच सांय 3.00 बजे केकेवीएस कोलीड़ा व गोठड़ा भुकरान के बीच खेला जाएगा।
*बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने पर भड़के सांसद राजकुमार रोत, बोले- जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय*
अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 जिलों को खत्म कर दिया गया है. शनिवार को भजनलाल कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. 9 जिलों के साथ तीन संभाग को भी भजनलाल सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या घटकर 41 हो गई है. वहीं, तीन संभाग खत्म होने के बाद अब राज्य में सात संभाग बचे हैं. बीजेपी सरकार ने जिन तीन संभाग को खत्म किया गया है, उनमें बांसवाड़ा संभाग का भी नाम शामिल है।
फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा
भजनलाल सरकार द्वारा बांसवाड़ा संभाग को निरस्त करने पर सांसद राजकुमार रोत भड़क गए. बांसवाड़ा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर की जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है. उन्होंने भजनलाल सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।




























